दुल्हन को बाइक पर ले गया दूल्हा, समाज विदाई का इंतजार करता रह गया | MP NEWS

राजगढ़। सामूहिक विवाह सम्मेलनों का दौर शुरू हो गया है। मालवी प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक चर्चित प्रसंग सामने आया है। सम्मेलन में विवाह की सारी रस्मे पूरी होने के बाद विदाई समारोह होना था परंतु दुल्हे ने इसका इंतजार नहीं किया। उसने बाइक पर अपनी दुल्हन को बिठाया और चला गया। समाज उसे देखता ही रह गया। 

मालवी प्रजापति समाज के पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को राजगढ़ के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इस विवाह सम्मेलन में जिले व दूसरे क्षेत्र से आए हजारों समाजबंधुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 34 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दांपत्य के बंधन में बंधे। समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर सुबह नौ बजे से ही वर-वधु पक्ष का आना शुरू हो गया था। 

रस्मों रिवाजों के बाद दोपहर दो बजे बारात का शगुन किया गया। दोपहर ढाई बजे वरमाला और इसके बाद फेरों का कार्यक्रम हुआ। समाज जिलाध्यक्ष व नायब तहसीलदार जगदीशप्रसाद प्रजापति ने बताया कि शाम चार बजे वर-वधु पक्ष की विदाई की गई। इसी दौरान एक दूल्हा बाइक पर बैठाकर अपनी दुल्हन को घर ले गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });