
जबलपुर में शनिवार को कांग्रेस विधिक विमर्श कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉनक्लेव में शामिल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कांग्रेस का लीगल सेल उन गरीबों को न्याय दिलाता है, जिनके पास वकीलों को देने के लिए फीस नहीं है। इसकी व्यवस्था विवेक तन्खा को करनी चाहिए। मध्यप्रदेश में वकीलों को कांग्रेस से जोड़ने का काम विवेक तन्खा ने किया है यह अद्भुत है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह पहले भी आरएसएस पर सीधे हमला किया करते थे। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हे लगातार ट्रोल किया जाता था। दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलने का वो कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।