
हिमाचल के इन जिलों में चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलान, हमीरपुर, मंडी, कांगरा और ऊना में 7-8 मई को तेज हवा और आंधी चलने की चेतावनी दी।
आंधी तूफान से 4 राज्यों में हुई 116 मौतें
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दो 2 मई को आए बवंडर ने जमकर तबाही मचाई थी। चार राज्यों में आंधी और बारिश की वजह से 104 लोगों की जान गई थी। 24 घंटे में राजस्थान में 36 तो उत्तर प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश में 5 और बिहार में 2 लोगों की जान गई। इस बवंडर की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा थी।
मानसून पर नहीं पड़ेगा तूफान का असर
4 राज्यों में आए तूफान का असर मानसून पर नहीं पड़ेगा। तीन दुर्लभ वेदर सिस्टम के कॉम्बिनेशन ने ये हालात बनाए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाया। इससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा। वहां बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मिली। उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।