इंदौर। युवक ने सड़क पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। लोग उसे पकड़ने दौड़े तो वह भाग निकला। पुलिस के अनुसार सोमवार को शांतिनगर में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ गुड्डा भालसे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शाम 6 बजे आजाद नगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बाजार जा रही थी।
तभी उसे आरोपित ने घेर लिया। उसका हाथ पकड़कर वह जबर्दस्ती करने लगा। लड़की ने हाथ छुड़ाया तो आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। जानकारी लगने पर परिजन लड़की लेने पहुंचे। जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र कई दिन से लड़की का पीछा कर रहा था। उसकी तलाश की जा रही है।
उधर विजय नगर इलाके की एक कॉलेज छात्रा ने साथी छात्र सक्षम दीक्षित के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया। विजय नगर पुलिस के मुताबिक आरोप है कि दो माह से सक्षम लड़की को परेशान कर रहा था। उसने लड़की की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज के साथ फोटो डाला।