
शादी का वादा करके INDORE के HOTEL में संबंध बनाए
महिला थाने के अनुसार मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली 31 साल की एक महिला ने विजयनगर में रहने वाले शशिकांत उर्फ गुड्डू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग 5 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने की बात कही।
शादी का झांसा देकर आरोपी युवक महिला को सरवटे क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पिछले 5 सलों में उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है।
शादी के बाद ब्लैकमेल करने लगा, पति के साथ आकर FIR कराई
इसी बीच महिला की शादी कहीं और हो गई। महिला की शादी होने के बाद भी आरोपी युवक उसे संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। युवक शादी के पहले बने संबंधों की बात महिला के पति और परिजनों को बताने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर महिला ने यह बात अपने पति और परिजनों को बताई। और परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।