![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiu7I8CykPvlSqO5Qxl0ZxVsJYcGy0fnxvtlI1EAZRLwebuZrhLT8oxhJqcKgTVimSBUXbS4EFLuHmUHAfDld2Pc8xtHpXh5U-THkKqj_f4nfh1xJpn3GolOjlh1F18ERdVObDog-YODnP4/s1600/55.png)
जिलाध्यक्ष ने लगाई कार्यकर्ता को फटकार
बानापुरा में किसान मोर्चा द्वारा स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल भाजपा के ही कार्यकर्ता पर चिढ़ गए और प्रदेश अध्यक्ष के सामने की सेल्फी लेते और स्वागत करते कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगा दी। अपने सामने कार्यकर्ता को फटकार लगते देख प्रदेश अध्यक्ष भी कुछ नही बोले। जिस पर कार्यकर्ताओं ने दबे स्वर पर अपना गुस्सा जताया।
फलों से हुआ तुलादान
नपा कार्यालय के सामने प्रदेश अध्यक्ष का फलों से नपाध्यक्ष, पार्षदों सहित नेताओ द्वारा तुलादान करते हुए शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया। गांधी चौक पर नगर मंडल, कल्लू चौक पर महिला मोर्चा, पुराना बस स्टैंड पर अल्पसंख्यक मोर्चा, बानापुरा में किसान मोर्चा सहित अन्य स्थानो पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष को गाड़ी से बाहर आने के लिए कार्यकर्ताओं को काफी मनुहार भी लगानी पड़ी।
सम्मान में हुआ ट्रैफिक जाम
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत सत्कार के चलते शहर में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर हो रहे स्वागत के चक्कर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की झुंझलाहट भी कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बनी रही।
संगठन की लापरवाही से फ्लॉप शो
पूर्व पार्षद दल के नेता, मंडी सदस्य और लोधा लोवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र साध ने अव्यवस्था पर निशाना साधते हुए इसे संगठन और नेताओ की लापरवाही बताया। उनका कहना है कि संगठन के स्थानीय और बड़े नेताओं की लापरवाही के कारण प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम ठीक नही हुआ।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com