नई दिल्ली। दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के शहर फरीदाबाद में नाबालिग लेकिन विवाहित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घिनौनी घटना सामने आई है। 4 बदमाशों ने उसे फरीदाबाद स्थित उसके मायके से किडनेप किया और गुरूग्राम में जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके जंगल में छोड़ गए। लड़की ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया और अपने पिता को सूचना दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है परंतु समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग लड़की की एक महीने पहले शादी करा दी गई थी। वह अपने परिजनों से मिलने के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पीड़िता ने बताया कि रात को वह अपने चार अन्य भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। उसी समय चार युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर चारपाई से उठा लिया। उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। उसको जब होश आया तो आरोपी गुरूग्राम का जिक्र कर रहे थे। इसके बाद उसके साथ सभी आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया।
इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के गहने भी लूट लिए और उसको निर्वस्त्र जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने जैसे-तैसे अपने पिता से संपर्क किया। पीड़िता के पिता के मुताबिक, इस मामले में पुलिस सही कार्यवाही नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
डीसीपी क्राइम लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com