भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध शासकीयजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) एवं अशासकीय डी.एल.एड. महाविद्यालयों में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर 12 जुलाई तक पंजीयन एवं संस्था का चयन किया जा सकता है। प्रवेश नियम एवं विस्तृत निर्देश एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल rsk.mponline.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में 11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस
भोपाल। प्रदेश में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जायेगा। इसी दिन से नागरिकों को सीमित परिवार के फायदे समझाने और परिवार नियोजन की सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश में 24 जुलाई तक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जायेगा। पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्तरों पर परिवार नियोजन संबंधी सेवाएँ सुलभ करवाई जायेंगी।
परिवार नियोजन के अस्थायी साधन
परियोजना नियोजन के अस्थायी साधनों में अंतरा प्रोग्राम के तहत इंजेक्टेबल कांट्रासेप्टिव नया तरीका है, जिसे 3 माह में एक बार लगाया जाता है। छाया गोलियाँ प्रथम तीन माह में सप्ताह में दो बार एवं उसके बाद सप्ताह में एक बार खाना पड़ती है। आईयूसीडी 5 वर्ष और 10 वर्ष के लिये उपलब्ध है। इसी तरह ओरल पिल्स और निरोध का उपयोग भी किया जा सकता है।
सभी साधन स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं। परिवार नियोजन के स्थायी साधनों में महिला और पुरुष नसबंदी दोनों साधन उपलब्ध है। महिला नसबंदी की तुलना में पुरुष नसबंदी ज्यादा आसान होती है।
गर्भपात के बाद पोस्ट एबॉर्शन आईयूसीडी इनसर्शन एवं महिला नसबंदी की सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। प्रसव के बाद छाया गोलियाँ शुरू की जा सकती हैं। छह सप्ताह बाद इंजेक्शन दिये जा सकते हैं। पीपीआईयूसीडी इनसर्शन किया जा सकता है।
मिशन परिवार विकास कार्यक्रम
भारत सरकार ने कुल प्रजनन दर 3 या 3 से अधिक वाले प्रदेश के 25 जिलों में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम में गर्भ निरोधक साधनों की सेवाएँ अधिक से अधिक जनता तक पहुँचायी जा रही हैं। दम्पत्तियों को नयी पहल किट वितरित की जा रही है। सास-बहू सम्मेलन भी आयोजित करवाये जा रहे हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कंडोम बॉक्स लगाये गये हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com