BHIND: कमलनाथ सिर्फ उद्योगपतियों को करोड़पति बनाते हैं: लाल सिंह आर्य | MP NEWS

2 minute read
भोपाल। समर्थकों द्वारा घोषित कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ द्वारा सीएम शिवराज सिंह को 'मदारी' कहने के बाद भाजपाई भड़क गए हैं। मंत्री लाल सिंह आर्य ने कमलनाथ को लेकर काफी तीखे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने अब तक सिर्फ उद्योगपतियों को करोड़पति बनाने का काम किया है। मंत्री लाल सिंह आर्य भिंड में में शनिवार को स्थानीय गल्ला मंडी में आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

कमलनाथ के कारण ही दिग्विजय काल में बिजली नहीं आती थी
लाल सिंह आर्य ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने देश की साढे सात करोड़ जनता के लिए खजाना खोल दिया, उसको कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मदारी बोलकर प्रदेश की साढे़ सात करोड़ जनता का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब दिग्विजय सिंह की सरकार में कमलनाथ के लोगों को ही ठेके मिलते थे जिसके चलते केवल चार घंटे बिजली मिलती थी लेकिन अब 24 घंटे बिजली मिल रही है. यही नहीं लाल सिंह आर्य ने कहा की कमलनाथ ने उद्योगपतियों को करोड़पति बनाने का काम किया है।

कमलनाथ ने गरीबों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था
लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश में अनाज की कमी हो गई थी। उस समय कमलनाथ जब सिंगापुर पहुंचा तो वहां के पत्रकार ने अनाज की कमी के ऊपर जब सवाल किया तो गरीबों का अपमान करते हुए कमलनाथ ने कहा कि गरीब एक वक्त की जगह दो वक्त की रोटी खाने लगा है इसलिए देश में अनाज की कमी हुई है। ऐसा आदमी खुद गरीब विरोधी है और वह भाजपा के मुख्यमंत्री को मदारी कह रहा है।

भ्रष्टाचार करने के लिए फड़फड़ा रही है कांग्रेस
लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस को भी आढ़े हाथों लेते हुए कहा जिस प्रकार से डूबता हुआ आदमी बचने के लिए फड़फड़ाता है वैसे ही कमलनाथ और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए और भ्रष्टाचार करने के लिए फड़फड़ा रही है। उसके लोग उल्टे सीधे बयान देकर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। जो खजाना अभी शिवराज सिंह के पास है वही खजाना पहले कांग्रेस के पास भी था लेकिन उन्होंने कोई विकास क्यों नहीं किया। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });