---------

BHOPAL में किराए का आॅफिस भी नहीं खोल पा रहे दिग्विजय सिंह | MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राजनीतिक प्रताड़ना के शिकार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने उनका सरकारी आवास खाली करवा लिया। उन्होंने अपना सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया था। तय किया गया कि यहीं से आॅफिस का संचालन होगा परंतु खबर आ रही है कि रिवेरा टाउन सोसायटी ने दिग्विजय सिंह को इसकी अनुमति नहीं दी। 

बता दें कि बतौर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगला आवंटित था। जब कोर्ट ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराने के आदेश दिए तो सीएम शिवराज सिंह ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। उन्होंने विशेष शक्तियों का प्रयोग करके भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके बंगले वापस आवंटित कर दिए। दिग्विजय सिंह को उम्मीद थी कि उनका बंगला भी अन्य की तरह आवंटित हो जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने बंगला खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह दिग्विजय सिंह की एक रणनीति​ थी। उम्मीद थी कि मीडिया में जब ये खबर सुर्खियां बनेगी तो सरकार उन्हे कोई ना कोई आवास आवंटित कर ही देगी परंतु ऐसा भी नहीं हुआ। दिग्विजय सिंह ने पहले से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी। सारा सामान रिवेरा टाउन में एक किराए के घर में रखवाना पड़ा। अब जब किराए के घर में आॅफिस शुरू करने की कोशिश की तो सोसायटी ने वहां भी टांग अड़ा दी। कांग्रेस दिग्गजों में फिलहाल केवल कमलनाथ के पास सरकारी बंगला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कभी आवंटित ही नहीं हुआ था, दिग्विजय सिंह का छीन लिया गया। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });