
डिडौरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने महिला बाल विकास जिला अधिकारी मनोज लारोकर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज लारोकर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मनोज पर मारपीट और धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि वह उसके यहां खाना बनाने का काम करती है। आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अधिकारी ने एक अप्रैल 2018 को अवैध संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 19 जुलाई को सुबह जब उसने नौकरी लगवाने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की।