बुरहानपुर। भोपाल से राहुल गांधी की सभा से लौट रहे कांग्रेसियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंषी, पूर्व विधायक हमीद काजी और पूर्व विधायक रविंद्र महाजन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वाहन पूरी तरह चकना-चूर हो गया। तीनों ही कांग्रेस नेता घायल हुए हैं।
सोमवार देर रात आष्टा के पास अचानक वाहन क्रमांक एमपी 68 सी 4999 सडक से उतरकर पलटी खा गया। हादसे में वाहन तीन से चार पलटी खाया। चालक सहित अजय रघुवंशी, हमीद काजी और रविंद्र महाजन बूरी तरह घायल हो गए। खेत में घुसे वाहन से जैसे तैसे उन्हें राहगीरों ने बाहर निकाला।
हाल जानने लोगों का तांता लगा
दूसरे दिन अन्य वाहन से बुरहानपुर पहुंचे अजय रघुवंषी, हमीद काजी और रविंद्र महाजन को देखने बडी संख्या में लोग पहुंचे। हादसे की खबर के बाद लोगों में हडकंप मच गया। इश्वर की कृपा रही की सभी बचगऐ सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com