मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि जहां वर्ल्ड क्लास डायमंड मिलते हैं। यहां के डायमंड की डिमांड सारी दुनिया में बनी रहती है क्योंकि यहां के हीरे सबसे ज्यादा चमकदार होते हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना ही पौराणिक शहर है। इसका उल्लेख विष्णु पुराण और पद्म पुराण में मिलता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मनीष खत्री ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से भी पन्ना एक महत्वपूर्ण स्थल है। श्री रामचरितमानस में अगस्त ऋषि और भगवान श्री राम की मुलाकात का वर्णन है। कहा जाता है कि दोनों की भेंट इसी स्थान पर हुई थी। पन्ना का नेशनल पार्क बाघ के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है और इसलिए बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।
पन्ना में हीरे की महत्त्वपूर्ण ख़ानें हैं, जिनमें 17वीं शताब्दी से खुदाई हो रही है। यह भारत में हीरा उत्पादन करने वाला एकमात्र खदान क्षेत्र है। पन्ना में स्थित ऐतिहासिक महत्त्व के भवनों में संगमरमर के गुंबद वाला स्वामी प्राणनाथ मंदिर (1756 ई.) और श्री बलदेवजी मंदिर (1795 ई) आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।