भिंड। भाजपा के विधायक और मंत्रियों से सवाल जवाब का सिलसिला जारी है। चुनाव के अंतिम दौर में भी जनता अपनी भड़ास निकाल रही है। मंत्री लाल सिंह आर्य के साथ भी ऐसा ही हुआ। जनता ने खरी-खोटी सुनाना शुरू किया लेकिन यहां सीन थोड़ा चेंज हुआ। मंत्री लाल सिंह ने जनता की बातों पर ध्यान ही नहीं दिया और आगे बढ़ गए।
खबर आ रही है कि शनिवार को मंत्री लाल सिंह आर्य अपने समर्थकों के साथ गोहद में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। गांव वालों ने उन्हें सामने से आकर घेर लिया। जमकर खरी खोटी सुनाईं। गुस्से में आक्रोशित एक युवक ने तो यह तक कह दिया कि आप चाहे मुख्यमंत्री भी बन जाए वह उनसे नहीं डरते। ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री जी यहां जीतने के बाद पांच साल तक गायब रहे और अब चुनाव के समय वोट मांगने आ रहे हैं। जगह जगह उन्हें लोगों के गुस्सा का शिकार होना पड़ रहा है।
बता दें कि लाल सिंह आर्य के लिए 2013 का चुनाव भी कम तनावपूर्ण नहीं था। ये वही मंत्री हैं जिनका वारंट जारी हो गया था और जो अपने सरकारी आवास से अंडरग्राउंड हो गए थे। यहां तक कि इनके सरकारी बंगले पर नोटिस तक चिपका दिया गया था।