मिश्रा और सारंग ने कांग्रेस विधायक को किडनैप करने की कोशिश की: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

भोपाल। भाजपा पर विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप से एक कदम आगे बढ़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता व पूर्वमंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग ने विधायक का अपहरण करने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उनके पास इसके सबूत हैं। 

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को कुर्सी का लालची बताते हुए कहा कि नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग विधयकों की किडनैपिंग की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विधायक वैजनाथ कुशवाह की किडनैपिंग कि कोशिश कर रहे हैं। वे 100 करोड़ का लालच दे रहे हैं। दिग्विजय ने दावा किया कि नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग के खिलाफ उनके पास सबूत हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा और कांग्रेस के बीच तनातनी चल रही है। सदन में कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति को विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया परंतु भाजपा का कहना है कि सदन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। भाजपा ने फिर से चुनाव कराने की मांग की है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });