चुनाव कार्रवाई: प्रत्याशी को माला पहनाई, 5 कर्मचारी सस्पेंड, 8 बर्खास्त | MP NEWS

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नगर पालिका के 13 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अजय गुप्ता ने 5 कर्मचारियों को पदमुक्त किया है और 8 को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों पर देवास संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी की सभा मे मंच पर जा कर स्वागत करने का आरोप था। निलंबित होने वाले 5 कर्मचारी स्थाई है जबकि कार्यमुक्त होने वाले 8 कर्मचारी अस्थाई थे।

बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को देवास-शाजापुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी आगर- मालवा मे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने पहुचे थे। कार्यक्रम में नगर पालिका के कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इन कर्मचारियों ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी का मंच पर जाकर स्वागत किया था। जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर को प्राप्त हुई थी। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया आचार सहिता का उल्लंघन मानते हुए 13 कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पालिका आगर के 13 कर्मचारियों का विगत 10 अप्रैल को राजनैतिक दल के मंच पर राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होना सिद्ध पाया जाने पर उक्त सभी कर्मचारियों में से पांच पर निलंबन एवं 08 को कार्य से बंद करने की कार्यवाही की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच में दोष सिद्ध पाये जाने पर नगर पालिका आगर के स्थायी जनसेवक मनोजकुमार, सरवन कुमार, राजकुमार, विनियमितीक कर्मचारी अविनाश एवं धर्मेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संदीप, पूजा, शुभम, अभिषेक, राहुल, चंदन, ज्योति व भवानी को कार्य से बंद कर दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });