शिवराज के बाद उमा भारती भी दिग्विजय सिंह के सामने आने को तैयार नहीं | BHOPAL NEWS

भोपाल। पहले शिवराज सिंह चौहान भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे, फिर तैयार हुए तो पार्टी तैयार नहीं हुई। पार्टी ने उमा भारती का नाम लिया लेकिन अब उमा भारती ने भी कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने अपनी बात कुछ अलग अंदाज में कही। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को हराने के लिए किसी बड़े नेता की जरूरत नहीं। 

दिग्विजय को कोई भी स्थानीय नेता हरा सकता है

रविवार को केंद्रीय मंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके सियासत गरमा दी। उन्होंने लिखा- दिग्विजय को कोई भी स्थानीय नेता हरा सकता है। उन्होंने बड़े नेता को लड़ाने के विचार पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि हराने व जिताने में जनता और कार्यकर्ता का रोल होता है। नेताओं को घमंड नहीं पालना चाहिए। 

ये सात नाम जो उमा ने दिए

उमा ने भोपाल के लिए आलोक संजर, कृष्णा गौर, आलोक शर्मा, रामेश्वर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, भगवान दास सबनानी और विश्वास सारंग के नाम सुझाए। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी दिग्विजय को हरा देगा। भोपाल से उम्मीदवार तय करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। दिग्विजय को हराना कठिन काम नहीं है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });