LIC अधिकारी: रिटायरमेंट के बाद अबोध लड़कियों का यौन शोषण करने लगा | CRIME NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम का एक अधिकारी रिटायर होने के बाद नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने लग गया। 1 साल में उसने 6 लड़कियों का यौन शौषण किया है। उपरोक्त जानकारी मेरठ पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि इससे पहले भी उसने कितनी लड़कियों को यौन शौषण किया है। रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर का है। 

क्या है मामला, खुलासा कैसे हुआ

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधेड़ का नाम विमलचंद है और वह एलआईसी से रिटायर्ड अधिकारी है। उसकी उम्र 63 साल है। आरोपी मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। आरोपी का पत्नी की मौत साल 2005 में हो गई थी। उसके बाद आरोपी विमल घर में अकेला रहता था। उसने पिछले साल अपने घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

जो CCTV कैमरे लगाने आया था उसी ने रिकॉडिंग SAVE कर लीं

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि विमलचंद के घर पर सीसीटीवी कैमरे बक्सर के रहने वाले आशु कश्यप ने लगाए थे। आशु को सभी कैमरों के इंटरनेट कनेक्शन का पासवर्ड पता था। उसने कैमरों का एक्सिस अपने मोबाइल पर ले लिया था, कैमरों के क्लिप्स देखने के दौरान उसको इस बात का पता चला कि विमलचंद घर में काम करने आने वाली छोटी लड़कियों का यौन शोषण करता है।

25 लाख रुपए मांगे, नहीं मिले तो फुटेज वायरल कर दिए

आशु कश्यप ने विमलचंद को ब्लैकमेल करते हुए फुटेज के एवज में 25 लाख रूपए की मांग की। विमलचंद ने तुरंत हरकत में आते हुए सभी सीसीटीवी के फुटेज को पेन ड्राइव में लिया और सीसीटीवी फुटेज को हटा दिया गया। इसके बाद उसने आशु को पैसे देने से भी मना कर दिया। इसके बाद आशु नें विमलचंद के आपत्तिजनक फुटेज को वायरल कर दिया। फुटेज लीक होने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अब तक 6 लड़कियों का खुलासा

इस मामले में पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेल और यौनशौषण का यह मामला सेक्स रैकेट की और इशारा कर रहा है। पुलिस को 13 सीसीटीवी से जुड़े फुटेज मिले हैं, जिसमें आरोपी विमलचंद के 6 लड़कियों से संबंधों की पुष्टि हो रही है। पुलिस को इस मामले में कुछ और खुलासे होने की संभावना लग रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!