अजय सिंह राहुल की माँ का निधन | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह दिल्ली में ही रहती थीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। अर्जुन सिंह का निधन 4 मार्च 2011 को दिल्ली में हुआ था।

सोते वक्त आया अटैक
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं। इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। परिवार वालों ने बताया कि अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा।

अजय सिंह से नाराज थीं
कांग्रेस के दिवंगत नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने अपने 2 बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के साथ-साथ बहू सुनीति सिंह से भी नाराज थीं। 83 वर्षीय सरोज कुमारी ने अपने बेटों और बहू पर घरेलू हिंसा और संपत्ति पर अवैध कब्जा कर बेदखल का आरोप भी लगाया था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!