बैरसिया में किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित तरावली कलां गांव में सगे भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नाली को लेकर शुरू हुई बहस हाथापाई में तब्दील हुई और दोनों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में भतीजे को भी गंभीर चोट आई है। 

बैरसिया पुलिस ने इस मामले में पहले जानलेवा हमले का काउंटर केस दर्ज किया था। इसमें भतीजे के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। ग्राम तरावली कलां निवासी 50 वर्षीय जगन्नाथ मालवीय किसान हैं। एएसपी दिनेश कौशल के मुताबिक पड़ोस के मकान में उनका भतीजा प्रदीप मालवीय भी रहता है। प्रदीप के बाथरूम का पानी जगन्नाथ के प्लॉट पर जाता था। इस बात पर दोनों में अक्सर बहस होती रहती थी। 

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाली के विवाद में चाचा-भतीजे एक बार फिर भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चाचा के कंधे और भतीजे के चेहरे पर गंभीर चोट आई। दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जगन्नाथ को हमीदिया रैफर कर दिया। सोमवार रात जगन्नाथ की मौत हो गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!