शुक्र का राशि परिवर्तन: पढ़िए आपकी राशि पर क्या असर डालेगा | SHUKRA RASHI PARIVARTAN

Bhopal Samachar
शुक्र ग्रह 23 जुलाई 2019, मंगलवार दोपहर 01:02 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और कुल 23 दिन तक यानी 16 अगस्त 2019 तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 23 दिनों में वो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं ​आने वाले 23 दिन किस राशि के लिए किस तरह के हो सकते हैं। 

मेष- करियर में उछाल मिलेगा
मेष राशि में शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में उछाल देखने को मिल सकते हैं। शादीशुदा जीवन मधुर रहेंगे।

वृष- धन लाभ की संभावना
इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा। यह शुभ व अत्यधिक धन-लाभ वाला साबित होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन- आर्थिक पक्ष होगा मजबूत
इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ है। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों की विदेशों में या दूसरे राज्यों में प्रॉपर्टी है उन्हें मुनाफ़ा होगा।

कर्क- वैवाहिक जीवन मे बढ़ेगी मिठास
कर्क राशि में शुक्र का गोचर लग्न भाव को प्रभावित करने वाला है, समय आपके लिए बेहद शुभ है। भौतिक सुख का भरपूर लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे मिठास बढ़ेगी।

सिंह- संतानपक्ष से मिलेगी खुशखबरी
सिंह में शुक्र का गोचर बारहवें भाव में होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपके अंदर वासनापूर्ण विचार आ सकते हैं, इसलिए संयम बरतें।

कन्या- बिज़नेस में होगा बड़ा फायदा
इस राशि में शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। यह बिज़नेस, नौकरी को प्रभावित करेगा, बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है लेकिन दूरी नहीं आएगी।

तुला- नौकरी में मिलेगी सफलता
तुला राशि में शुक्र दसवें भाव में रहेगा। नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की अनबन या मनमुटाव हो तो उसे किसी और से साझा न करें।

वृश्चिक- नौकरी में आएगी परेशानी
वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने वालों को विदेशों से लाभ प्राप्त होगा।

धनु- आध्यात्म की ओर बढ़ेंगे
इस राशि का स्वामी गुरु और शुक्र हैं। जो एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं। कर्क राशि का शुक्र आपके लिए अशुभ होगा। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप आध्यात्म की ओर बढ़ सकते हैं।

मकर- बेहतर होगा जीवन
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि और शुक्र मित्र ग्रह हैं। विवाह जीवन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होने की संभावना है।

कुंभ- विवादों से बचने की कोशिश करें
वर्कप्लेस पर महिलाओं से बेमतलब की बहसबाजी हो सकती है। ऐसा करने से लोगों की नज़र में आपकी छवि धूमल हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। बेवजह के विवादों से बचें।

मीन-जीवन में रोमांस बढ़ेगा
मीन राशि वालों के लिए शुक्र की ये स्थिति फायदेमंद रहने वाली है। कमाई के साधन बढ़ेंगे, जीवन में रोमांस बढ़ेगा। यह गोचर आपके लिए प्रेम की सौगात लेकर आएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!