भोपाल में चलती गाड़ी से महिला की लाश फेंक गए | BHOPAL MP

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्मी स्टाइल में एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र में क्रिमिनल वाहन में महिला का शव लेकर आए और सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। महिला कौन है और उसके साथ क्या हुआ पुलिस अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाई है लेकिन इस तरह से सड़क किनारे महिला की लाश गिराने के बाद से इलाके में दहशत दौड़ गई है।

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में बर्रई जोड़ हाईवे पर बुधवार को एक महिला का शव मिला है। महिला के माथे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई और उसके बाद उसके शव को यहां फेंक दिया गया। संधि के बीच बताया जा रहा है कि महिला का अपहरण और बलात्कार किया गया होगा परंतु पुलिस इस मामले में कुछ भी बोल पाने में सक्षम नहीं है। 

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि महिला के साथ क्या हुआ होगा। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस भोपाल और आसपास के इलाकों में इस तरह की किसी महिला की गुमशुदगी का मामला तलाश रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!