एग्जिट पोल: महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे | Exit Poll: Maharashtra and Haryana Results

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारत के दो महत्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मतदान पूर्ण हो चुका है। शुरुआती एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन एवं हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनती नजर आ रही है। 

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल 

महाराष्ट्र विधानसभा के एग्जिट पोल में इंडिया टुडे एक्सेस ने भाजपा गठबंधन को 166 से 194 के बीच सीटें मिलने की संभावना जताई है जबकि कांग्रेस को 72 से 90 यहां अन्य 22 से 34 के बीच रहने की संभावना है। एबीपी लोकनीति ने भाजपा गठबंधन को 204 कांग्रेस गठबंधन को 16 और अन्य को 15 सीटें दी है। न्यूज़ 18 के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा को 243 कांग्रेस गठबंधन को 41 सीटें मिलेंगी। जबकि टाइम्स नाउ ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में भाजपा को 230 कांग्रेस को 48 और अन्य को 10 सीटें मिलेंगी। 

हरियाणा का एग्जिट पोल 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब तक सिर्फ दो एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया है। टाइम्स नाउ ने दावा किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य के खाते में 8 सीटें जाएंगी। जबकि इंडिया न्यूज़ का कहना है कि हरियाणा में भाजपा को 75 से 80, कांग्रेस को 9 से 12 और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलेंगी। इस तरह हरियाणा में दोनों एजेंसियों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनती नजर आ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!