इंजीनियर से रिश्वत मांग रहा लोकायुक्त अधिकारी फर्जी निकला, गिरफ्तार | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग, सतना जिले में पदस्थ इंजीनियर मृत्युंजय सिंह ने ₹100000 की रिश्वत मांग रहे लोकायुक्त अधिकारी रीवा लोकायुक्त पुलिस में शिकायत कर दी। छापामार कार्रवाई के दौरान रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि वह फर्जी लोकायुक्त अधिकारी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम महेश सिंह बताया गया है।

PWD इंजीनियर से ठगी का जाल बिछा रहा था आरोपी

सतना ज़िले के मझगवां में पदस्थ पीडब्ल्यूडी इंजीनियर मृत्युंजय सिंह से पिछले कई दिनों से एक अधेड़ व्यक्ति ठगी का जाल बिछा रहा था। खुद को लोकायुक्त अधिकारी बताने वाले इस अधेड़ का नाम महेश सिंह उर्फ पप्पू बताया जा रहा है। फरियादी इंजीनियर के मुताबिक महेश सिंह पप्पू ने को लोकायुक्त का अधिकारी बताकर उससे एक लाख की मांग की जा रही थी। इस बात की शिकायत इंजीनियर मृत्युंजय ने लोकायुक्त रीवा से कर दी।

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी महेश सिंह उर्फ पप्पू को सिविल लाइन चौराहे के पास पतिहार होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!