राजनीति में रंग बदलतीं विधायक रामबाई परिहार का एक और वीडियो देखें | MP NEWS

भोपाल। बसपा की निष्कासित विधायक श्रीमती रामबाई परिहार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वह अपने मिले और मिले की तरफ से जारी हो रहे वीडियो के कारण सुर्खियों में है। पहले वीडियो में वह जंपिंग पैड पर जंप करते हुए नजर आई थी। दूसरे वीडियो वह कुछ बच्चों के साथ बच्चों के जैसे मस्ती करते हुए दिखाई दी थी और अब तीसरे वीडियो में वह अपने पति और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान नोट भी उड़ाए गए। 

हम मंत्री नहीं तो क्या मंत्रियों के बाप हैं 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन होते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को सबसे पहला तनाव यदि किसी ने दिया था तो वह नाम था बसपा विधायक श्रीमती रामबाई परिहार। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उन्होंने जिद पकड़ ली थी। इस दौरान उन्होंने कई विवादित बयान भी दिए। 2-4 दौर की कोशिशों के बाद जब उन्हें मंत्री पद नहीं मिला तो उन्होंने एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम मंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे यह तो नहीं मालूम लेकिन हम मंत्रियों के बाप हैं। 

CAA: मायावती की मर्जी के खिलाफ नरेंद्र मोदी का समर्थन किया 

हाल ही में पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई परिहार ने अपनी पार्टी बसपा की चीफ मायावती की मर्जी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का खुला समर्थन किया। इस बयान के बाद उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया। 

तनावमुक्त और मस्ती के मूड में, 

पार्टी से निष्कासन के बाद ज्यादातर विधायक तनाव में आ जाते हैं परंतु पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई परिहार तनाव मुक्त नजर आई। उन्होंने अपने क्षेत्र में एक मेले का आयोजन किया। अपने मेले का स्टार प्रचारक भी वह खुद ही बन गई। मेले के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। इस दौरान कई वीडियो भी जारी किए गए। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की भी जबरदस्त प्रशंसा की। 

क्या पार्टी बदलने की तैयारी है 

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन का बयान विधायक श्रीमती रामबाई परिहार ने सोच समझ कर दिया था। शायद उन्हें मालूम था कि इसके बाद सुप्रीमो मायावती उन्हें निष्कासित कर देंगे और शायद वह ऐसा ही चाहती थी। मेले के आयोजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और मेले के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ कुछ प्रश्न भी खड़े करती है। क्या विधायक श्रीमती रामबाई परिहार पार्टी बदलने की तैयारी कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });