मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की जगह हॉलीवुड एक्टर की प्रतिमा लगा दी | REWA MP NEWS

भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को तनाव देने वाली एक और खबर आ रही है। रीवा के सरकारी आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में 30 जनवरी 2020 को महात्मा गांधी की जगह हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले (Ben Kingsley) की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया। अब विवाद शुरू हो गया है।

गुस्साए छात्रों ने नारेबाजी की

कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि ये मूर्तियां एक ही जगह से आई हैं और कॉलेजों में सप्लाई की गई हैं। हमने इसकी शिकायत प्राचार्य से की है। हमने उनसे मांग की है कि इस प्रतिमा की जांच कराई जाए। जब तक ये प्रतिमा हटाई नहीं जाती और इसे लगाने वालों पर देशद्रोह का केस दर्ज नहीं किया जाता है तब तक हम गांधीजी पर कार्यक्रम नहीं होने देंगे। मामले को लेकर कॉलेज के सभी छात्र परिसर में बाहर आ गए हैं और प्रतिमा के सामने काॅलेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। 

प्रशासन ने जांच कमेटी बनाई

गुरुवार को राज्य सरकार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य के सभी महाविद्यालयों में गांधीजी की प्रतिमाएं लगाने और विश्वविद्यालयों में गांधी चेयर की स्थापना करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसी के तहत रीवा के कॉलेजों में गांधी मूर्तियों का अनावरण किया गया है। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधीजी की प्रतिमा शासन के निर्देशानुसार लगवाई गई है। छात्रों का कहना है कि ये प्रतिमा गांधीजी की नहीं है। इसलिए हमने एक समिति बनाने का निर्णय लिया है। कमेटी जांच करेगी कि यह गांधीजी की प्रतिमा है या नहीं। 

महात्मा गांधी की जगह हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले की प्रतिमा क्यों लगाई 


महात्मा गांधी के जीवन पर कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। 1982 में रिचर्ड एटनबरो ने फिल्म 'गांधी' (Gandhi) बनाई थी। यह फिल्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई क्योंकि इस फिल्म में इस कलाकार ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था, उसकी कद काठी और काफी कुछ चीज है महात्मा गांधी से मिलती-जुलती थी। हॉलीवुड के इसी एक्टर का नाम बेन किंस्ले (Ben Kingsley) है। शायद सरकार ने प्रतिमा बनाने वाले को महात्मा गांधी की जगह हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले की फोटो दे दी थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });