मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव, जमात में आया था | VIDISHA MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक स्थित विदिशा जिले में कोरोनावायरस से इनफेक्टेड व्यक्ति का पता चला है। यह व्यक्ति उन 10 लोगों में से एक है जो असम राज्य से तबलीगी जमात में शामिल होकर विदिशा आए थे। मरीज की उम्र 29 साल बताई गई है। 

10 में से एक जमाती पॉजिटिव, 9 की रिपोर्ट आना शेष

विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में असम से आए एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि असम से 10 लोगों की जमात निजामुद्दीन की मरकज होते हुए यहां पहुंची थी। इन सभी लोगों को एक निजी स्कूल में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। 9 जमातियों की रिपोर्ट नहीं आई है। 

सिरोंज में कर्फ्यू लगाया, 10 दिन से शहर में है जमात के लोग

पॉजिटिव मरीज को सिरोंज के सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सिरोंज में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये जमाती करीब दस दिन से शहर में हैं। पांच दिन पहले सभी को एक स्कूल में क्वारैंटाइन किया गया था। इससे पहले इन जमातियों ने पूरे शहर में धार्मिक प्रचार किया था।

अपडेट: शेष 9 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। पॉजिटिव पेशेंट को भोपाल भेजा जा रहा है। उसमें किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण नहीं है। 

05 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी गईं खबरें

जबलपुर में दो महिला पटवारी सस्पेंड

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!