मध्य प्रदेश कोरोना: 5 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं, 44 में 2688 / MP CORONA UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर निकले कोरोनावायरस के मामले में अच्छी खबर है। कुल संक्रमित 51 में से 5 जिले ऐसे हैं जहां आज की तारीख में एक भी एक्टिव केस नहीं है। शेष बचे 44 जिलों में 2688 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। आज दिनांक 8 जून 2020 को 205 मरीज डिस्चार्ज किए गए लेकिन 237 नवीन पॉजिटिव मरीज मिले। पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के इंफेक्शन से 2 मरीजों की मौत हो गई। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 08 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 8 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6579 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 117 रिजेक्ट हो गए। 6342 नेगेटिव लेकिन 237 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9638 हो गई है। 414 मरीजों की दुखद मृत्यु के साथ 6536 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए जिन्हें रिचार्ज कर दिया गया। वर्तमान में अस्पतालों में 2688 मरीज भर्ती है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

सिवनी, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ और होशंगाबाद में आज की स्थिति में एक भी एक्टिव केस नहीं है। यदि 15 दिनों तक एक भी पॉजिटिव नहीं मिला तो यह सभी 5 जिले को कोरोनावायरस से मुक्त घोषित हो जाएंगे। 
भोपाल में आज फिर 50 पॉजिटिव मामले मिले हैं। राजधानी में पॉजिटिव मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। भोपाल का ग्राफ इंदौर के नजदीक पहुंचता नजर आ रहा है। 
इंदौर 36, बुरहानपुर 28, उज्जैन 12, नीमच 24, ग्वालियर 13 और भिंड 14 नए पॉजिटिव मामलों के साथ चिंताजनक स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं। 
100 से ज्यादा संक्रमित मामलों वाले जिलों की संख्या 14 हो गई है। 
10 से ज्यादा संक्रमित मामले वाले जिलों की संख्या 44 बनी हुई है। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!