NRI लड़की को FB पर लाइक करते ही बैंक खाता खाली / GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक युवक की फेसबुक मैसेंजर पर युवती से चैट हुई। युवती ने खुद को एनआरआइ (नॉन रेसीडेंस इंडियन) बताते हुए उसके ऑफिशियल पेज पर लाइक करने को कहा। कहा कि एक लाख लाइक्स पर उसे डॉलर मिलेंगे। इस बाद लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक कर डिटेल देते ही युवक के खाते से 17 हजार रुपये निकल गए हैं। घटना विनय नगर में रविवार दोपहर की है। पीड़ित ने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की है। 

बहोड़ापुर स्थित विनय नगर निवासी 25 वर्षीय युवक विजय (परिवर्तित नाम) पिछले कुछ दिन से फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती से संपर्क में था। युवती निशा आशीष दास नाम से लगातार उससे चैटिंग कर रही थी। उसने खुद को एनआरआइ बताया था। दो दिन पहले विजय से बोली थी कि उसका एक ऑफिशियल पेज है। जिस पर उसे 1 लाख लाइक्स करने हैं। यदि यह टारगेट उसने पूरा कर दिया तो उसे डॉलर मिलेंगे। 

लाइक्स बढ़ाने में उसकी मदद करें। इस पर युवक तैयार हो गया। निशा ने उसे एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक कर युवक ने अपना नाम, पता व अन्य डिटेल शेयर कर दी। रविवार को यह डिटेल भरकर लिंक को फॉरवर्ड करने के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में 17 हजार रुपये उसके स्टेट बैंक के खाते से निकल गए थे। तत्काल वह क्राइम ब्रांच पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता लगा कि खाते से निकले रुपये किसी ई-वॉलेट में गए हैं। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


23 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

100% काला रंग क्या सामान्य आंखों से देखा जा सकता है, आइए जानते हैं दुनिया की सबसे काली चीज क्या है
मजबूरी भी शौक को जन्म देती है: SUCCESS TIPS by विनय तिवारी IPS
21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन क्यों कहा जाता है
सूर्य की किरणें समुद्र में कितनी गहराई तक प्रकाश फैला सकती हैं
जबलपुर विधायक के दो बैंक खाते खाली कर गए साइबर चोर, माननीय को पता तक नहीं चला 
क्या किसी वेतन आयोग की अनुशंसा, सरकार पर पूर्ण रूप से बाध्यकारी होती है?
मध्यप्रदेश में क्या 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया
पैसेंजर ट्रेन कब से चलेंगी, तारीख घोषित, तैयारियां शुरू
कार की विंडशील्ड तिरछी क्यों होती है, जबकि बस में सीधी होती है
क्या जमानत की शर्तों का उल्लंघन अपराध है, नई FIR दर्ज हो सकती है
मध्य प्रदेश कॉलेज स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन का नोटिफिकेशन
SBI में FD-RD की बजाए SBI ETF में निवेश कीजिए, दुगना ब्याज (9%) मिलेगा
MP IPS TRANSFER LIST / 19 जिलों के SP बदले / मध्य प्रदेश भापुसे तबादला सूची
SIHORA: खुले में शौच को गई महिला की हत्या
गरीबों की पैसेंजर ट्रेन बंद करने जा रहा है रेलवे बोर्ड, मध्य प्रदेश की 4 पैसेंजर लिस्ट में
MPPEB जुलाई में होने वाली परीक्षाएं रद्द, ऑफिशल नोटिफिकेशन का इंतजार
कैलाश विजयवर्गीय ने उषा ठाकुर के बारे में क्या कहा VIDEO खुद देख लीजिए
जीभ पर कड़वा स्वाद बाद में क्यों होता है जबकि मीठा पहले
इस लड़की से कोई शादी करने को तैयार नहीं था, आज मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!