INDORE में नाबालिग लड़की को माँ ने बंधक बनाया बेटे ने रेप किया: आरोप - MP NEWS

इंदौर।
 मप्र के इंदौर शहर में एक किशोरी ने कविता उर्फ कमला और उसके बेटे पंकज कपूर पर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपितों के घर पर दो युवतियां भी मिलीं। आरोप है कि महिला घर से भागी युवतियों की रुपये लेकर शादी करवाती है। फिलहाल पुलिस युवतियों के बयान ले रही है।  

विजय नगर टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, मूलतः गुजरात निवासी 17 वर्षीय पीड़िता फिलहाल विनोबा नगर (पलासिया) में रहती है। उसने बयानों में बताया कि करीब आठ महीने पूर्व माता-पिता से विवाद कर इंदौर आई थी। पूर्व परिचित छाया ने उसे कविता से मिलवाया और उसके घर छोड़ दिया। मौका देखकर कविता के 30 वर्षीय बेटे पंकज ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध करने पर उसने कहा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं और शादी कर लूंगा। पीड़िता ने कविता को घटना बताई तो उसने भी कहा कि पंकज से शादी करवा दूंगी। कुछ दिनों बाद कॉलोनी में रहने वाले अजय नामक युवक से संपर्क हुआ तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। 

बुधवार दोपहर पीड़िता विधि सेवा संकल्प महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष रीटा डागरे के माध्यम से डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। देर शाम विजय नगर थाना पुलिस ने दबिश देकर कविता और पंकज को हिरासत में ले लिया। छानबीन के दौरान यहां दो युवतियां मिलीं।

किशोरी ने बयानों में बताया कि उसके माता-पिता कम उम्र में ही उसकी शादी कराना चाहते थे जबकि वह पढ़ना चाहती थी। इस कारण घर छोड़कर इंदौर आ गई। यहां छाया ने उसे कविता के घर रुकवाया। कुछ समय बाद कविता ने छाया की शादी बांसवाड़ा में कर दी। तब पता चला कि कविता लड़कियों की शादी करवाती है। उसने यह भी कहा कि कई लड़कियों के साथ शोषण हो चुका है।

16 सितम्बर सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });