MP CORONA: 50 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस, 24 घंटे में 42 लोगों की मौत - UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
कोरोनावायरस का संक्रमण पूरे मध्यप्रदेश में फैल चुका है। देहाती भाषा में कहें तो पूरा मध्य प्रदेश महामारी की चपेट में है। मध्य प्रदेश के 52 में से 50 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 2346 लोग महामारी का शिकार होकर अस्पतालों में भर्ती हुए हैं जबकि 2138 लोग डिस्चार्ज किए गए। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 23 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 23 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
23080 सैंपल की जांच की गई।
154 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
20734 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2346 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
42 मरीजों की मौत हो गई।
2138 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 113057 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2077 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 88168 
23 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 22812
23 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या (आज की रिपोर्ट में नहीं बताई) 

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS 23 SEPTEMBER 2020 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फेस मास्क पहनने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो उन्होंने कहा कि मुझे सांस की तकलीफ है। अब उनके विरोधी पता लगा रहे हैं कि क्या आपदा नियंत्रण अधिनियम के तहत सांस के मरीजों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति है। 
इंदौर में प्रतिदिन लगभग 60 लोगों की मौत हो रही है जबकि महामारी से पहले यह संख्या औसत 32 लोग प्रतिदिन थी। बताया गया है कि इंदौर के अस्पतालों में महामारी के कारण दूसरी बीमारियों के मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है। 
सागर जिले के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 690 लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उज्जैन में 532 लोग, धार में 665 लोग, शहडोल में 664 लोग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 
मात्र आगर मालवा और निवाड़ी दो ऐसे जिले हैं जहां अस्पतालों में भर्ती महामारी के मरीजों की संख्या 100 से कम है। 




23 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!