1 दिन में 24 घंटे क्यों होते हैं, 60 क्यों नहीं होते! जबकि मिनट में 60 सेकंड, घंटे में 60 मिनट होते हैं - GK IN HINDI

Bhopal Samachar
ज्यादातर नापतोल 100 के गुणांक में होते हैं। 100 सेंटीमीटर का 1 मीटर, 1000 मीटर का 1 किलोमीटर। इसी तरह 1000 मिलीलीटर का 1 लीटर। लेकिन यदि आप समय की बात करेंगे तो इसकी गणना 100 तक नहीं जाती 60 पर आकर खत्म हो जाती है। 1 मिनट में 60 सेकंड और 1 घंटे में 60 मिनट क्यों होते हैं, यह भी बताएंगे परंतु सवाल यह है कि जब समय की गणना 60 के गुणांक में हो रही है तो फिर 1 दिन 24 घंटे का क्यों होता है। 1 दिन में 60 घंटे क्यों नहीं होते। 

1 सेकंड का शोधन कैसे हुआ, 1 सेकंड कितना लंबा होता है 

समय की गणना के लिए सबसे पहले सेकंड का शोधन किया गया। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि सेकंड का नाम सेकंड इसलिए रखा गया क्योंकि घंटे का दूसरा भाग है। घंटे का पहला भाग मिनट है। अब आते हैं अपने सवाल पर किस सेकंड का शोधन कैसे किया गया। एक घंटा 60 मिनट का और 1 मिनट 60 सेकंड का होता है यह तो हमें पता है परंतु 1 सेकंड कितना लंबा होता है। इसका उत्तर हम आज तलाश कर लेंगे। आपको जानकर खुशी होगी कि इसका जवाब हर उस व्यक्ति ने पढ़ा है जिसने अपनी जिंदगी में घड़ी को देखा है लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते कि उन्होंने जो पढ़ा है तो कितना उपयोगी है। "QUARTZ" क्वार्ट्ज, यह शब्द घड़ियों में आपने अक्सर पढ़ा होगा। सारी दुनिया में QUARTZ यानी स्फटिक का पत्थर अकेली ऐसी चीज है जो हमेशा एक समान कंपन उत्पन्न करती है। हर मौसम और हर परिस्थिति में, इसके कंपन में कोई परिवर्तन नहीं होता। यही कारण है कि इसके एक बार कंपन की अवधि को 1 सेकंड माना गया। इसीलिए घड़ियों या टाइम से जुड़ी किसी भी डिवाइस में QUARTZ जरूर लिखा होता है।

1 मिनट में 60 सेकंड, 1 घंटे में 60 मिनट क्यों होते हैं 

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि समय की गणना सबसे बड़ी इकाई वर्ष, माह या फिर दिन से शुरू नहीं हुई बल्कि सबसे छोटी इकाई सेकंड से की गई है। सुमेरियन सभ्यता के लोग 60 की संख्या का उपयोग करते थे। जैसे हम 10 और 100 की संख्या का करते हैं। उनके लिए 60 की संख्या ही 100% के बराबर थी। यही कारण है कि उन्होंने समय को भी 60 की संख्या में नापा और विभाजित कर दिया। दुनिया में कई अन्य सभ्यताएं भी थी और उन्होंने भी समय की गणना अपने-अपने तरीके से की परंतु अंत में दुनिया भर के विशेषज्ञों ने समय की गणना के लिए 60 की संख्या को मान्यता दे दी क्योंकि यह गणना सबसे सटीक थी। यही कारण है कि 1 मिनट में 60 सेकंड और 1 घंटे में 60 मिनट होते हैं। याद रखना होगा कि समय को नापने की सबसे बड़ी इकाई घंटा है। 

1 दिन में 24 घंटे के होते हैं 60 घंटे क्यों नहीं होते 

अब अपन अपने मूल सवाल की तरफ आते हैं। तो जैसा कि अभी हाल ही में आपको हमने बताया कि समय को नापने की सबसे बड़ी इकाई घंटा है, यानी समय को नापने की इकाई "दिन" नहीं है। वैज्ञानिक कहते हैं कि लगभग 1.4 करोड़ों साल पहले 18 घंटे का एक दिन हुआ करता था यानी चंद्रमा 18 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा कर लेता था। (तभी तो 8 घंटे विश्राम, 2 घंटे दैनिक नित्य कर्म एवं भोजन और 8 घंटे काम का नियम बनाया गया) धीरे-धीरे चंद्रमा, पृथ्वी से दूर जा रहा है। इसी के साथ 1 दिन में घंटो का खर्चा भी बढ़ रहा है। एक दिन 18 घंटे से बढ़कर 24 घंटे का हो गया है। शायद 50 लाख साल बाद एक दिन 60 घंटे का हो जाएगा। 
लेखक उपदेश अवस्थी इंटरनेट पर हिंदी के योगदान के लिए गूगल द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!