INDORE में महिला की नृशंस हत्या, रस्सी से गला घोंटकर पत्थर से सर फोड़ा - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के महाराज यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) के सामने एक महिला की आधी रात को हत्या कर दी गई। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के वक्त महिला सो रही थी, तभी बदमाश वहां पहुंचा। वह काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर महिला के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिराया। गले में रस्सी का फंदा कसा। बाद में उसके सिर पर पत्थर मारा गया।   

महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अस्पताल के आसपास भीख मांगती थी। इंदौर के संयोगितागंज टीआई राजीव त्रिपाठी के अनुसार, महिला की उम्र करीब 45 साल है। उसके सिर पर पत्थर जैसी किसी भारी चीज वार किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब बाफना चैंबर में लोग पहुंचे, तो महिला का खून से सना शव देखा। पुलिस ने वहां का सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि हत्या एक युवक ने की है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले महिला की रेकी करता है। महिला पेढ़ी पर सो रही है। वह उसके पास दो-तीन बार आता है। फिर अचानक महिला के बाल पकड़ कर नीचे गिराता है। नीचे गिरने से वह जाग जाती है, तब बदमाश प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कस देता है। महिला काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद युवक उसके सिर पर किसी पत्थर जैसी वस्तु से वार कर कर देता है। कुछ देर तड़पने के बाद वह दम तोड़ देती है।

09 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });