GWALIOR में मंत्री तोमर का बंगला घेरने वाले AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार - MP NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर।
भारत बंद के मद्देनजर मध्य प्रदेश भी में अलर्ट किया गया है। प्रदेश में व्यापारी संगठनों ने समर्थन नहीं दिया है, ग्वालियर में किसानों के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

ग्वालियर में कांग्रेसियों ने बंद का समर्थन करते हुए सुबह से ही सड़क पर निकलना शुरू कर दिया। मंगलवार को वैसे ही बाजार बंद रहते हैं। बंद की घोषणा के बाद पूरी तरह बाजार बंद रहे। सड़क पर सवारी वाहन या अन्य वाहन आम दिनों की तुलना में कम ही दिखे। कांग्रेस और सीटू के बंद को ध्यान में रखते हुए करीब 700 पुलिस जवान और अफसरों को सुरक्षा में लगाया गया।

डबरा में कांग्रेसियों ने अग्रसेन चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। विदिशा में भाजपा-कांग्रेस राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर आमने-सामने हो गई। कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में की बाजार बंद की अपील। वहीं, भाजपा बाजार खुलवाने सड़कों पर उतरी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!