मध्य प्रदेश तक आएंगे हिंद महासागर के बादल, फिर शुरू होगी कड़ाके की ठंड - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। सप्ताह की शुरुआत सोमवार से ठंडी हवाएं स्लो होने लगी है इसलिए धूप असरदार हो गई और लोगों को सर्दी का एहसास कम हो रहा है परंतु जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है क्योंकि हिंद महासागर से बादल उठने लगे हैं और 27 दिसंबर तक इनके मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के मौसम पर क्या असर दिखाएंगे हिंद महासागर के बादल 

दिनांक 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ठंडी हवाएं बंद रहेंगी। लोग क्रिसमस की छुट्टी बना सकते हैं या फिर कुछ जरूरी काम निपटा सकते हैं। इसके बाद 27 दिसंबर से हिंद महासागर के बादल मध्य प्रदेश के आसमान पर छा जाएंगे और सूरज की धूप धरती तक पहुंचने से रोकेंगे। इसके साथ ही हवा की स्पीड बढ़ने लगेगी और जैसे ही आसमान से बादल वापस जाएंगे वैसे ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

ईस्ट मध्य प्रदेश सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश की अपेक्षा पूर्वी मध्यप्रदेश में रात के पारा कम रहा। यहां पर 10 स्थानों पर तापमान 8 डिग्री के नीचे रहा, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश छह स्थानों पर ही 8 डिग्री से पारा नीचे आया। शेष स्थानों पर तापमान इससे अधिक रहा। भोपाल में रात का पारा 8 के पार पहुंच गया। 

हवा की रफ्तार कम हुई, इसलिए धूप असरदार हो गई

हवा की रफ्तार भी कम हो गई हैं। कई स्थानों पर यह 2 किमी से लेकर 4 किमी प्रतिघंटे और कुछ स्थानों पर यह 4 किमी से लेकर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इसके कारण भी लोगों को ठंड का असर कम रहा। अब दिन में धूप तीखी हो गई है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड ज्यादा हो रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });