दिग्विजय सिंह का हिंदू कार्ड: राम मंदिर के लिए 111111 योगदान, साथ में एक अपील भी - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में प्रस्तावित भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ₹100000 दान देते हुए कहा था कि भगवान राम के मंदिर में एक ही हमारे परिवार की भी होगी। कथित हिंदू विरोधी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसी मंदिर के निर्माण के लिए ₹111111 का योगदान दिया है। 

दान के साथ दिग्विजय सिंह ने पुराने चंदे का मुद्दा भी उठाया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के माध्यम से अपना चेक भेजते हुए अपील की है कि राम मंदिर के लिए देश में लोगों से चंदा एकत्रित करने का काम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो। साथ ही उन्होंने मांग की है कि विश्व हिंदू परिषद पुराने चंदे का लेखा-जोखा जनता के सामने रखे। 

राम मंदिर के मामले में दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा सिंह ठाकुर बराबर 

अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर का निर्माण भारत में हिंदू एकता के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है। यदि योगदान की राशि की बात करें तो दिग्विजय सिंह और भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बराबरी पर हैं। दोनों ने 111111 रुपए का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थोड़ा पीछे रह गए। उन्होंने ₹100000 का योगदान दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!