DAMOH में BJP नेता का अधजला शव मिला - MP NEWS

NEWS ROOM
दमोह।
 मध्य प्रदेश के दमोह जिले के चैनपुरा निवासी भाजपा वार्ड अध्यक्ष व आटो चालक 54 वर्षीय राजू पुत्र नंदराम राज का अधजला शव सुबह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के ढिगसर गांव के पास मिला। स्थानीय लोगों ने शव से धुआं न‍िकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी।   

स्वजनों का कहना है मृतक सुबह सवारी लेकर ढिगसर गया था। वहां पर किसी ने जलाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि यह हत्या नहीं खुदकुशी है। मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। राजू की संदिग्‍ध मौत पर एएसपी शिवकुमार सिंह ने कहा तथ्यों के आधार पर लगता है मृतक ने खुद ही आटो से पेट्रोल निकालकर आग लगाई है।अभी तक हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। 

जांच में पता चला है कि वह सवारी लेकर नहीं गया था। मृतक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी गुरुवार रात मायके चली गई थी। संभवत इसी कारण वह परेशान था। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित ने बताया राजू बजरिया वार्ड-पांच में भाजपा का अध्यक्ष था। मामला हत्या का है। पुलिस जांच कर दोषियों को पकड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!