BF ने शादीशुदा GF के घर के सामने जहर खाया, रेप का आरोप लगाया था - INDORE NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपित ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके खिलाफ मंगलवार को ही महिला ने प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने कहा कि महिला उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। 

मच्छी बाजार निवासी राहुल पुत्र काशीनाथ शिंदे के खिलाफ मंगलवार को द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। महिला के मुताबिक वह टेली शापिंग कंपनी में नौकरी करती है। राहुल से इसी दौरान परिचय हुआ था। उसने पति व बच्चों की हत्या की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। उसने शादी करने का बोला और कहा- मैं आत्महत्या कर लूंगा। महिला द्वारा शिकायत करने पर राहुल ने महिला के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भर्ती किया। राहुल के मुताबिक दोनों छह साल से लिव इन रिलेशन में रहते थे। महिला ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!