नाबालिग GF से 6 माह रेप किया, शादी नहीं की तो थाने पहुंची - MP NEWS

सागर।
 मध्य प्रदेश के सागर जिले में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की आरोपी से परेशान हो गई, तो उसने जैसीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  
 
जैसीनगर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़की को क्षेत्र का आरोपी समिक पटेल बहला-फुसला कर साथ ले गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग के मां-बाप ने बेटी की तलाश की, लेकिन नहीं मिली। जब पीड़ित को समझ आ गया कि आरोपी उसे झांसा देकर शोषण कर रहा है, तो उसने थाने आकर शिकायत कर दी। 

पुलिस ने मामला जांच में लिया। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच महिला SI रिंकू सिंह राठौर को सौंपी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });