INDORE: महिला पटवारी ने सुसाइड किया, 2 घंटे पहले पति की कोरोना से मौत - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो घंटे के भीतर ही पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। देपालपुर में पदस्थ महिला पटवारी सोनम रघुवंशी के पति जितेंद्र रघुवंशी कोरोना संक्रमण के चलते विजय नगर स्थित राजश्री अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी। 

बताया जा रहा है कि पति की हालात की जानकारी मिलते ही महिला पटवारी ने छलांग लगा दी। उन्हें जख्मी हालत में भर्ती किया गया। पहले पति की मौत हुई और देर शाम पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। विजय नगर टीआई तहजीब काजी के अनुसार अस्पताल की सीढ़ियों से गिरने से सोनम की मृत्यु होने की सूचना मिली है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने छलांग लगाई है। इसकी जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हादसा।

घटना बुधवार सुबह 11 बजे उस वक्त हुई जब डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना का इलाज करवा रहे पति जितेंद्र की हालत बेहद गंभीर है। उनका बचना मुश्किल है। इससे वह सदमे में आ गई थीं। तभी वह तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से गिर गई। उसे तभी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन देर शाम 6 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने शाम 7 बजे पुलिस को दी। वहीं महिला के पति जितेंद्र ने भी शाम 4 बजे यानी पत्नी की मौत के दो घंटे पहले दम तोड़ दिया। सोनम देपालपुर में पटवारी थी वहीं उसका पति जितेंद्र टीसीएस कंपनी में काम करता था।

दोनों की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पति की तबियत को लेकर काफी परेशान थी। उसे पूरी उम्मीद थी कि पति जल्द ही ठीक होकर लौट जाएगा, लेकिन उसका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टरों से बातचीत के बाद वह सन्न रह गई थी। उसे लगा था कि पति का अब बचना मुश्किल है, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि पुलिस अभी सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी।

27 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });