INDORE में इंजीनियर की पत्नी का शव फांसी पर झूलता मिला - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सूर्यदेव नगर में रहने वाली महिला ने घर में ही फांसी लगा ली। मृतका का ढाई वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। पति पीथमपुर की निजी कंपनी में इंजीनियर है। दोनों मूल रूप से गुजरात में अहमदाबाद के रहने वाले हैं। 

पति के जॉब के कारण इंदौर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। पुलिस को आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वहीं, मायके से आए लोगों ने भी किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। द्वारकापुरी थाने के एएसआई अनिल कुमार शर्मा ने बताया, मृतका ख्याति (24) पति अविनाश जायसवाल निवासी सूर्यदेव नगर है। शुक्रवार सुबह 8 बजे पति के जॉब पर जाते ही उसने घर में फांसी लगा ली। घर में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति को भी जानकारी लगी, तो उसने विवाद की बात नहीं कही है।

मृतका के मायके पक्ष के लोग भी दोपहर में इंदौर पहुंचे। उनके आने के बाद ही पोस्टमाॅर्टम जिला अस्पताल में हुआ। मायके पक्ष ने भी आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पति पीथमपुर की किसी निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर है। वहीं, ख्याति भी बीएससी फाइनल कर चुकी थी। आस-पड़ोसियों ने भी परेशानी का जिक्र नहीं किया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव की बात पता चली है, लेकिन अधिकारिक तौर पर पुलिस परिजन के कथनों के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी।

28 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });