JABALPUR NEWS: बिस्किट के इंतजार में बालक पानी की टंकी में डूबा, मौत

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में पानी की टंकी में ढाई साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। परिवार का मुखिया सुबह ही काम पर चला गया था। पत्नी किचन के काम निपटाने में व्यस्त थी। दोनों बेटे छत पर खेल रहे थे। उसी दौरान मासूम पानी की टंकी में गिर गया। परिजन मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां देर रात दम तोड़ दिया।  

तिलवारा पुलिस के मुताबिक बाजनामठ में किराए से रहने वाले शिशुपाल गजभिए प्राइवेट जॉब करता है। वह सुबह ही काम पर निकल जाता है। रविवार 20 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी सोनाली घर के कामों में व्यस्त थी। ढाई वर्षीय बेटा रेहान अपने 7 वर्षीय भाई सुशांत के साथ छत पर खेल रहा था। बड़ा भाई सुशांत गजभिए (7) रेहान के लिए बिस्किट लेने दुकान पर चला गया, जबकि रेहान वहीं पर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद सुशांत आया तो भाई नहीं था। उसने मां सोनाली से पूछा, तो उसने भी छत पर हाेने की बात कहकर टाल गई। सुशांत फिर छत पर गया तो भाई को नहीं देखा। 

छोटे बेटे को अचानक छत से गायब होने की आशंका में उसकी मां सोनाली घर के काम छोड़कर छत पर पहुंची। तलाशते हुए पानी की टंकी की ओर नजर गई, तो अवाक रह गए। मासूम रेहान टंकी में उतरा रहा था। मां सोनाली ने उसे बाहर निकाला। देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। उसे लेकर तुंरत वह पति काे सूचना देते हुए पड़ोसियों की मदद से मेडिकल पहुंची। वहां मासूम को भर्ती कर लिया गया। आधी रात बाद उसने दम तोड़ दिया। सोमवार 11 बजे पिता शिशुपाल ने थाने को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

मासूम रेहान की मौत से गजभिए दंपती का रो-रो कर हाल बुरा हाल हो गया है। मासूम रेहान का बचपन और किलकारियां रह-रह कर याद आ रहा है। दो बेटों को पाकर ये दंपती काफी खुश था। बड़ा बेटा पढ़ने भी लगा है। छोटा बेटा भी उसके साथ मिलकर छत पर ही खेलता रहता था। अचानक उसके चले जाने का सदमा माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैैं।

21 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });