MP NEWS- भाजपा की कार्यकारिणी में बवाल, मृत कार्यकर्ता लिस्ट में शामिल

भोपाल
। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन चल रहा है। शहडोल में जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस लिस्ट में एक ऐसे नेता का नाम शामिल किया गया जिसकी मृत्यु हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मच गया। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी इसे गलत बताया। 1 घंटे बाद नई लिस्ट जारी कर दी गई लेकिन जिला अध्यक्ष लगातार आलोचना का शिकार बने हुए हैं।

स्वर्गीय विंद्धेश्वरी सिंह चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी सदस्य बना दिया

भाजपा ने शहडोल जिले की कार्यकारिणी में 45 कार्यसमिति सदस्यों के अलावा जिला इकाई में 29 पदाधिकारी शामिल किए हैं। भाजपा नेता विंद्धेश्वरी सिंह चतुर्वेदी का 18 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह द्वारा रविवार को घोषित की गई कार्यकारिणी में कार्यसमिति सदस्य के रूप में उनका नाम शामिल कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया में ये लिस्ट वायरल हो रही है।

पत्रकारों के सवाल पर जिलाध्यक्ष भड़क उठे

लिस्ट बकायदा जिलाध्यक्ष के लैटर हेड पर है। साथ ही, नीचे जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के दस्तखत भी हैं। इधर, मृत व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है। मामले में कमलप्रताप सिंह से बात की, तो वे अपना आपा खो बैठे। वह उल्टा मीडिया पर ही बरस पड़े। बाद में कहा कि यह टाइपिंग की गलती है। गलती से लिस्ट जारी हो गई है। इसका खंडन जारी कर दिया गया है।

भाजपा के पदाधिकारियों में कुछ दागी नेता भी शामिल

पिछले कुछ माह के दौरान अलग-अलग अपराधों में भाजपा पदाधिकारियों की संलिप्तता उजागर होने के बाद पदाधिकारियों के चयन पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले बुढ़ार मंडल में IT सेल प्रभारी बनाए गए सुजीत केवट पर दुराचार का आरोप लगा। जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी अपने मित्रों के साथ नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में जेल में हैं। धनपुरी के मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी का स्थानीय युवक को फोन पर थाने में बंद करा देने की धमकी का वायरल ऑडियो भी चर्चाओं रहा। रेत के अवैध कारोबार में भी कई पदाधिकारियों का नाम आता रहा है। कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के जवाहर जसवानी छोटे भाई सहित ऑपरेशन शंखनाद (शहडोल पुलिस द्वारा सूदखोरों के खिलाफ चलाया गया अभियान) में गिरफ्तार हुए और जेल में हैं।

21 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });