JABALPUR का युवक, 2 मंत्रियों का कथित निजी सचिव, गिरफ्तार - MP NEWS

भोपाल
। जबलपुर के रहने वाले 35 वर्षीय शैलेंद्र पटेल को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बार भी आरोप वही है। मंत्रियों के नाम पर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया और मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए रुपए लिए। इस बार उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निजी सचिव विजय बुदवानी ने पुलिस से शिकायत की थी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निजी सचिव विजय बुदवानी ने साइबर क्राइम में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला प्रोफेसर से मनचाहा ट्रांसफर दिलाने के नाम पर पैसे ले लिए और ट्रांसफर नहीं करवाया। महिला प्रोफेसर ने उच्च शिक्षा मंत्री के निजी सचिव से सीधे फोन पर बात करके इस बारे में पूछताछ की थी। पुलिस ने जबलपुर के रहने वाले शैलेंद्र पटेल उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया है। 

भोपाल पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र पटेल पाटन जबलपुर का रहने वाला है। इसी तरह के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। रिहा होने के बाद फिर से वही काम करने लगा। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अब तक पता चला है कि शैलेंद्र पटेल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नाम पर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ट्रांसफर एवं पोस्टिंग के लिए डील की थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को मंत्रियों का निजी सचिव बताया था।

नगरपालिका के तीन CMO से भी रुपए लिए

मयंक वर्मा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निज सचिव हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, उन्हें कुछ अधिकारियों ने फोन कर ट्रांसफर के बारे में पूछा। पाटन, जबलपुर और शाजापुर के सीएमओ से ट्रांसफर करने के नाम पर रुपए लिए। उनसे अब तक वह एक लाख रुपए से ज्यादा ले चुका है। इसके बाद साइबर क्राइम ने फोन धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });