सरकारी अस्पताल में बॉलीवुड गानों पर BMO का डांस, CMHO बोले: मनोरंजन भी जरूरी है - JABALPUR NEWS

Bhopal Samachar
जबलपुर। शहपुरा स्थित सरकारी अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जोया खान और उनके पति इमरान खान का बॉलीवुड गाने पर डांस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया का कहना है कि हल्का मनोरंजन भी जरूरी है। 

वायरल वीडियो दिनांक 26 जनवरी 2022 का बताया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाएं भी भर्ती थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर के अंदर गक्कड़-भर्ता पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारियों के अलावा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जोया खान के पति इमरान खान भी शामिल हुए। दोनों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। 

CMHO डॉक्टर रत्नेश कुरारिया ने इस बात की पुष्टि की है कि सरकारी अस्पताल परिसर में गणतंत्र दिवस की शाम गक्कड़-भर्ता पार्टी का आयोजन हुआ था। उन्होंने ही बताया कि वायरल वीडियो उस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। सीएमएचओ का तर्क है कि दो साल से कोविड की ड्यूटी करके डॉक्टर तनाव में आ चुके हैं। इस तरह का हल्का मनोरंजन भी जरूरी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!