क्या लिपस्टिक में वाकई रक्त कोशिकाएं और वाइन मिलाई जाती है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
लिपस्टिक महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला कॉस्मेटिक है। यह कई रंगों में मिलता है लेकिन सबसे ज्यादा लाल रंग की बिक्री होती है। कुछ विद्वान दावा करते हैं कि लिपस्टिक में सुर्ख लाल रंग के लिए रक्त कोशिकाएं मिलाई जाती है एवं कुछ महंगी लिपस्टिक में वाइन भी मिलाई जाती है। आइए पता करते हैं कि क्या सचमुच लिपस्टिक में इस प्रकार के पदार्थ मिलाए जाते हैं:- 

लिपस्टिक को बनाने का फार्मूला 

लिपस्टिक को बनाने का फार्मूला काफी कॉमन हो गया है। कई सारे लोकल स्टार्टअप लिपस्टिक बनाने लगे हैं। भारत के महानगरों में कई कंपनियां बेस्ट क्वालिटी की लिपस्टिक बना रही हैं। सभी लिपस्टिक में कुछ पदार्थ ( मोम, वसा, तेल, एमोलिएंट्स) कॉमन पाए जाते हैं। अच्छी खुशबू के लिए लैनोलिन तेल, कैस्‍टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और कोकोआ बटर शामिल किया जाता है। 

लिपस्टिक में सुर्ख रंग के लिए क्या मिलाया जाता है

जहां तक लिपस्टिक के रंग का सवाल है, तो सुर्ख लाल रंग के लिए पिगमेंट का उपयोग किया जाता है। पिगमेंट की मदद से सिर्फ लाल ही नहीं बाकी और भी कोई रंग प्राप्त किए जाते हैं। एक स्टडी के अनुसार लिपस्टिक लगाने वाली एक महिला 1 साल में कम से कम 10 ग्राम लिपस्टिक खा जाती है। कहा जाता है कि लिपस्टिक में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जिसके कारण कैंसर के सेल्स जीवित और सक्रिय हो जाते हैं लेकिन कंपनियों का दावा है कि लिपस्टिक में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कोई पदार्थ नहीं होता। 

यह बात और है कि बाजार में बिकने आई लिपस्टिक का नियमित रूप से कोई सरकारी लैब टेस्ट नहीं होता। (लिपस्टिक का इतिहास और कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंNotice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!