GWALIOR NEWS- बच्चों को 1 करोड़ से ज्यादा के सोने के सिक्के मिले, खेल खेल में मिला सिक्कों से भरा कलश

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बच्चों को खेल खेल के दौरान एक कलश मिला जिसके अंदर सोने के 200 सिक्के भरे हुए थे। सोने के सिक्कों को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने समाचार लिखे जाने तक नहीं बताया कि सिक्के किस जमाने के हैं। यदि वर्तमान मूल्य के अनुसार भी कीमत लगाई जाए तो 200 सिक्कों का न्यूनतम मूल्य 10000000 रुपए है और यदि यह सिक्के मुगल काल के हैं तो इनकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

ग्वालियर जिले के भितरवार में यह घटनाक्रम हुआ। बिजकपुर गांव में स्थित रेत खदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी ब्राह्मण परिवार की एक लड़की को पुराना कलश दिखाई दिया। उसमें भरी हुई रेत को हटाया तो उसमें से प्राचीन सोने के सिक्के निकले। उसके साथ बघेल परिवार की एक लड़की भी खेल रही थी। ब्राह्मण परिवार की लड़की ने तत्काल इसकी सूचना अपने परिवार को दी। परिवार जनों ने कलश अपने पास रख लिया। 

थोड़ी ही देर बाद बघेल परिवार के लोग आ गए और रेत की खदान में मिले सिक्कों में से अपने हिस्से की मांग करने लगे। कलश में कुल 200 सोने के सिक्के भरे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रेत की खदान में से मिले कलश और 200 सोने के सिक्कों को जप्त कर लिया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है ताकि सोने के सिक्कों की सही जानकारी मिल सके। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!