मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह का अपॉइंटमेंट कैंसिल किया- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के सीएम हाउस से बड़ी खबर आ रही है। अनशन के ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए समय दिया गया था परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 दिन पहले उनका अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया। उल्लेखनीय है कि भोपाल समाचार डॉट कॉम ने बुधवार को ही इसकी आशंका व्यक्त कर दी थी।

राधौगढ़ राज परिवार के दाता (मुखिया), मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा समर्थकों वाले नेता दिग्विजय सिंह ने बीते रोज बयान दिया था कि वह जनहित के विषय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं परंतु उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। यदि 20 जनवरी तक उनका अपॉइंटमेंट फिक्स नहीं किया गया तो वह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। उनके इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री के कार्यालय ने उन्हें शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे का अपॉइंटमेंट दिया था। 

इससे पहले कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री से मिलने जा पाते एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उनका अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया। बताया गया है कि मुख्यमंत्री दूसरे महत्वपूर्ण कामों में व्यस्त रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि वह पूर्व निर्धारित तारीख 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। यदि मुलाकात नहीं हुई तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह टेम और सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं के संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!