MPPEB NEWS- नगरीय निकायों में बंपर भर्ती आने वाली हैं

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार चुनावी मूड में आ चुकी है। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इस सबके बीच नगरीय निकायों में बंपर भर्ती की प्लानिंग चल रही है। मध्य प्रदेश के विभिन्न नगर निगम एवं नगर पालिका में लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। भोपाल नगर निगम में सन 1889 में भर्ती हुई थी। तब से संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि सभी भर्ती प्रक्रिया है MPPEB- मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पूरी की जाएगी। फिलहाल व्यापम और डिपार्टमेंट के बीच रिक्त पदों एवं भर्ती नियमों को निर्धारित करने का काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद और विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इन पदों पर होनी है नियुक्तियां 

कैशियर
सब इंजीनियर (सिविल)
सब इंजीनियर (एम-ई)
सहायक भवन अधिकारी
स्टेनोग्राफर - वर्ग 3
टाइमकीपर
माली
डिप्टी सेनेटरी इंस्पेक्टर
सेनेटरी इंस्पेक्टर
राजस्व निरीक्षक
सहायक राजस्व निरीक्षक
इलेक्ट्रीशियन
फायरमैन
लीडिंग फायरमैन
सहायक परिवहन अधिकारी
सहायक अतिक्रमण विरोधी अधिकारी
सहायक अग्निशमन अधिकारी
सहायक क्रीड़ा अधिकारी
सहायक सामुदायिक विकास संगठक
सहायक लेखा अधिकारी
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!