मेरा पति नकली घी बनाता है, गुस्साई पत्नी ने फूड अफसर को दिखाया- RATLAM MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक नाराज महिला ने अपने पति की पोल खोल डाली। उसने फूड अफसर को बुलाकर नकली घी दिखाया और बताया कि उसका पति पिछले 6 साल से नकली घी बना रहा है। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। छापे के बाद पति फरार हो गया। 

गुस्साई पत्नी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ पत्रकारों को भी बुलाया

मोमिनपुरा की रहने वाली मीना व्यास और उसके पति सुनील व्यास के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार रात मीना का पति सुनील से किसी बात काे लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच मामला शांत करा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद विवाद फिर शुरू हो गया। कुछ देर बाद मीना ने खाद्य विभाग को शिकायत कर दी कि उसका पति सुनील व्यास नकली घी बनाता है। इस पर टीम के अफसर दुकान पर पहुंचे। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद दुकान पर ही अफसरों के सामने दोनों झगड़ने लगे। महिला ने पति पर कई लड़कियों से मिलने-जुलने का आरोप भी लगाया। घटना के बाद सुनील व्यास फरार हो गया।

मीना, क्यों नाराज हुई 

इस कपल की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। मीना ने बताया कि इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी।

जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजेंगे सैंपल

मामले में फूड इंस्पेक्टर कमलेश जमरे ने बताया कि उन्हें माणक चौक थाने से सूचना मिली थी कि मोमिनपुरा क्षेत्र में किराना दुकान में नकली घी बनाया जा रहा है। मौके से 38 किलो घी बरामद किया है। इसे जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!